Jhanak 9 January 2025: झनक के लिए खतरा बनेगा विहान, सामने आएगी झूठी शादी का राज...
स्टार प्लस के सीरियल झनक में एक के बाद एक कई दिलचस्प मोड़ आते जा रहे हैं। बोस परिवार में ललॉन अनिरुद्ध के माता-पिता और भाई-भाभी को मजा चखा रहा है। वहीं, झनक के जीवन में अब एक नई मुसीबत दस्तक देती नजर आ रही है।
Jhanak 9 January 2025: झनक के लिए खतरा बनेगा विहान, सामने आएगी झूठी शादी का राज...
झनक एक गुजराती परिवार में पहुंच गई है। झनक विहान के बच्चे की देखरेख करने के लिए उसकी पत्नी बनकर रहने उसके घर पहुंची है, लेकिन विहान की मां झनक को पसंद नहीं करती हैं। वो झनक के जीवन में अब नई मुश्किलें लेकर आएंगी।
Jhanak 9 January 2025: झनक के लिए खतरा बनेगा विहान, सामने आएगी झूठी शादी का राज...
रिपोर्ट्स की मानें तो विहान जो अभी झनक की मदद कर रहा है, उसके लिए खतरनाक साबित होगा। विहान को झनक से प्यार हो जाएगा, लेकिन झनक को उसके लिए कुछ महसूस नहीं होगा।
Jhanak 9 January 2025: झनक के लिए खतरा बनेगा विहान, सामने आएगी झूठी शादी का राज...
विहान का झनक के लिए प्यार पागलपन में बदल जाएगा। विहान को जब अनिरुद्ध और झनक के बारे में बता चलेगा तो वो झनक का साइकोटिक लवर बनेगा। झनक के सामने जल्द ही विहान की खतरनाक साइड सामने आएगी।
इधर बोस परिवार में ललॉन सारा काम अनिरुद्ध की मां और उसके पिता से करवा रहा है। वहीं, अनिरुद्ध भी ललॉन का साथ दे रहा है।
बिपाशा को ललॉन के बर्ताव से बहुत परेशानी हो रही है। वो इस बात पर अपने पति लाल से लड़ेगी।
वहीं, ललॉन साफ करेगा कि अगर उसे इस घर में रहना है तो काम करना पड़ेगा। बिपाशा और अनिरुद्ध की मां के बीच दरार आती नजर आ रही है।
इधर विहान की भाभी झनक का घर में स्वागत करती हैं। विहान की छोटी भाभी झनक को पसंद नहीं करती नजर आ रही हैं।
वहीं, झनक छोटी भाभी के सवालों में उलझती जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विहान की छोटी भाभी झनक और अपने देवर के झूठ को पकड़ लेंगी?
Explore