मीन राशि के लोग ऑफिस की गपशप में दिलचस्पी लेने से बचें, अन्यथा आप बिना वजह ही किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. व्यापारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है, पैसों के मामलों में समय तो अच्छा है, लेकिन आपको खुद को सतर्कता बरतने की भी सलाह दी जाती है क्योंकि धोखेबाज लोग आपके इर्द गिर्द घूम रहे हैं. युवा वर्ग को चतुर और चालाक लोगों से दूर रहना है, तो वहीं दूसरी ओर गुरुओं के ज्ञान का लाभ उठाते हुए, उनकी मदद व सहयोग लेने में बिलकुल भी न हिचकिचाएं. यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा में भी सुख की प्राप्ति होगी. पारिवारिक सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सभी की राय जान लें. दूसरों की सेहत का ध्यान रखने के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना है, इसलिए समय पर खान पान करें साथ ही आराम भी करें.