आज हम आपको पांच ऐसी सब्जियों के छिलकों के फायदे बता रहे हैं जिनको आप नॉर्मली फेंक देते हैं। इसे पढ़ें और सब्जियों के छिलकों को कतई ना फेकें, बल्कि छिलकों को इस्तेमाल करने के टेस्टी तरीके ढूंढें।
आलू के छिलके में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन B6 बहुत अच्छी मात्रा में होता है।
आलू के छिलके आपकी गट हेल्थ को अच्छा रखेंगे और बीपी को कंट्रोल में रखेंगे।
खीरा यानी क्यूकंबर का छिलका बिल्कुल मत फेंकिए। इसमें फाइबर और विटामिन K बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
खीरे का छिलका खाने से आपकी हड्डियों का घनत्व भी बढ़ता है क्योंकि इसमें विटामिन K जो होता है।
बैंगन के बेगानी छिलके में नासनिन नाम का बहुत ही स्ट्राॅन्ग एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ब्रेन सेल्स और ब्लड वेसल्स को प्रोटेक्ट करता है।
बैंगन का छिलका आपकी स्किन को अच्छा रखता है, साथ ही कैंसर के रिस्क को भी कम करता है। इसलिए बैंगन का छिलका बिल्कुल ना फेकें।
शकरकंद के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे गंदा समझकर फेंके नहीं, खूब अच्छी तरह धोकर खाएं।
शकरकंद के छिलकों के सेवन से आपके शरीर में खून बढ़ेगा, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होगा, साथ ही आपकी गट हेल्थ भी अच्छी रहेगी।
गाजर के छिलके एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा कैरोटीन और विटामिन C से भरपूर होते हैं।
गाजर को छिलके समेत खाने से आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है।
Anupama 27 January 2026: आग में जिंदा जलकर मरेंगी अनुपमा, प्रेरणा की भी होगी मौत?