टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अनुपमा रजनी के खिलाफ मीडिया में बात करेगी. हालांकि अनुपमा मीडिया के सामने रजनी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करेगी.
अनुपमा के उसूलों को देखकर रजनी को हंसी आ जाएगी. रजनी मान जाएगी कि अनुपमा उसके बारे में भी गलत नहीं बोलेगी. रजनी अनुपमा की भलाई का एक बार फिर से फायदा उठाने वाली है.
अनुपमा मीडिया से मिलने के बाद रजनी के घर जाने वाली है. रजनी के साथ अनुपमा चॉल की औरतों के साथ अंशन करने वाली है. अनुपमा खानापीना तक छोड़ देगी.
अनुपमा को रोकने के लिए वरुण अनुपमा की चॉल में आग लगाने वाला है. रजनी के कहने पर वरुण ऐसा करेगा.
वरुण को ये नहीं पता होगा कि अनुपमा को तबाह करने के चक्कर में वो अपनी बहन को ही फंसा देगा.
अनुपमा की चॉल में लगी आग में प्रेरणा फंसने वाली है. जस्सी अनुपमा को ये बात बताने वाली है.
आग में फंसने की बात सुनकर अनुपमा घबरा जाएगी. जल्द ही ये खबर रजनी तक भी पहुंचेगी.
अनुपमा बिना कुछ सोचे आग में कूदने वाली है. अनुपमा का ये हाल देखकर राही बुरी तरह से घबरा जाएगी. वहीं अनुपमा प्रेरणा को बचाने के लिए सारी हदें पार कर देगी.
रजनी भी चॉल में पहुंचने वाली है. इसी बीच रजनी के सामने अनुपमा प्रेरणा को बचाकर लाने वाली है. प्रेरणा को जिंदा देखकर रजनी खूब आंसू बहाने वाली है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 27 January 2026: मेहर की ऐसी की तैसी करेगी अभिरा, शो में शुरू हुआ ये नया ड्रामा
Explore