आज 1 अप्रैल 2025 से बैंकिंग, GST, इनकम टैक्स और डिजिटल पेमेंट जैसे कई सेक्टर्स में बदलाव लागू होंगे.

जिनका असर हर आम नागरिक और बिजनेस करने वालों की जेब पर पड़ेगा. आइए जानते हैं लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव के बारे में...
1. आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर पर बड़ी राहत मिली है. 1 अप्रैल 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर कीमत में संशोधन करते हुए कटौती की है. 41 रुपये, जबकि कोलकाला में 44.50 रुपये तक सस्ता हो गया है.
2. केंद्र सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम लॉन्च करने जा रही है. 1 अप्रैल से सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत, कम से कम 10,000 रुपये की पेंशन मिलेगी, अगर कर्मचारी ने 10 साल की सेवा पूरी कर ली हो.
3. 1 अप्रैल 2025 से सालाना 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री होगी, लेकिन यह राहत केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी, जो नए टैक्स रिजीम को चुनते हैं. असेसमेंट ईयर 2025-26 आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल से शुरू होगा. यानी अब से नया टैक्स सिस्टम डिफॉल्ट होगा. अगर कोई टैक्सपेयर 80C का बेनिफिट लेने के लिए ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत टैक्स फाइल करना चाहता है.
4. भारत सरकार नए फाइनेंशियल ईयर में GST के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है. इसके तहत 1 अप्रैल 2025 से इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर (ISD) सिस्टम लागू होने जा रहा है. इस बदलाव का मकसद राज्यों के बीच टैक्स रेवेन्यू के सही डिस्ट्रीब्यूशन की गारंटी देना है. यह बदलाव GST सिस्टम को और ज्यादा स्ट्रीमलाइन करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
5. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 1 अप्रैल, 2025 से ऐसे मोबाइल बैंकों के UPI ट्रांजैक्शन को बंद करने वाली है, जो लंबे से इनएक्टिव हैं. यानी अगर आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना नंबर लिंक्ड है, जो लंबे समय से बंद है तो UPI ट्रांजैक्शन को जारी रखने के लिए आपको 1 अप्रैल, 2025 से पहले बैंक अकाउंट से नया नंबर लिंक करा लेना चाहिए. अगर आप 1 अप्रैल, 2025 से पहले इस काम को पूरा नहीं करते हैं तो आपको UPI से ट्रांजैक्शन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
6. कई बैंक 1 अप्रैल से सेविंग अकाउंट और FD की ब्याज दरों में बदलाव करने जा रहे हैं. SBI बैंक, HDFC बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और IDBI बैंक जैसे कई बैंकों ने अपनी FD और स्पेशल FD के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है. आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर एक अप्रैल से लागू होने वाली ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं. यानी अगर एक साल में 1 लाख रुपये तक का इंटरेस्ट मिलता है.
7. अगर आपका पैन-आधार लिंक नहीं तो 1 अप्रैल से आपको स्टॉक्स पर डिविडेंड नहीं मिलने वाला है. इसके साथ ही कैपिटल गेन पर TDS की कटौती भी बढ़ जाएगी और आपको फॉर्म 26AS में कोई क्रेडिट भी नहीं मिलेगा.
8. SEBI ने म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट खोलने के नियमों को और सख्त किया है, नए नियमों के मुताबिक सभी निवेशकों को अपने KYC और नॉमिनी डिटेल को फिर से अपडेट करना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर आपका डीमैट अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है. हालांकि, आप फ्रीज हुए अकाउंट को फिर से एक्टिव करा सकते हैं.
9. 1 अप्रैल से, अगर आपके सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है, तो बैंक आप पर जुर्माना लगा सकते हैं. विभिन्न बैंकों की मिनिमम बैलेंस लिमिट अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए जुर्माने से बचने के लिए अपने बैंक की पॉलिसियों को समझना जरूरी है.
10. आज 1 अप्रैल से सरकार ने ये फैसला किया है कि वे महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम बंद करने वाली है. MSSC के तहत सालाना 7.5 फीसदी तक रिटर्न मिल जाता था। वहीं इसमें निवेश अवधि 2 साल रखी गई थी. ये स्कीम खास तौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई थी.