रेडमी ने आज यानी 9 जुलाई 2024 को भारत में रेडमी 13 5G स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही एक ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) - रेडमी बड्स 5C को भी पेश किया है।

इस साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च हुए रेडमी बड्स 5 और 5A सीरीज का यह लेटेस्ट मेंबर है। आइए जानते रेडमी बड्स 5C की खासियतों के बारे में...
Redmi Buds 5C में इन-ईयर डिज़ाइन दिया गया है, जो सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ आता है। यह IP54 रेटिंग के साथ धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है।
इसके चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी दी गई है, जो 36 घंटे का प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है। वहीं, ईयरबड्स खुद एक बार चार्ज करने पर 7.5 घंटे तक चलने का दावा करते हैं।
खास बात यह है कि Redmi Buds 5C में 12.4mm के टाइटेनियम ड्राइवर दिए गए हैं, जो बेहतरीन ऑडियो क्लैरिटी देते हैं। साथ ही, आप अपनी पसंद के अनुसार पांच अलग-अलग साउंड प्रोफाइल चुन सकते हैं।
रेडमी बड्स 5C में 40dB की हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) टेक्नोलॉजी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी आपके आसपास के भर-भारी शोर को खत्म कर देती है, जिससे आप अपनी म्यूजिक दुनिया में खो सकते हैं।
रेडमी बड्स 5C में क्वाड-माइक एआई नॉइज़ कैंसलेशन भी दिया गया है, जो हर एक ईयरबड में लगे दो माइक्रोफोन की मदद से हवा की रूकावट को भी खत्म कर देता है और आपकी आवाज को क्रिस्‍प और क्लियर बनाए रखता है।
रेडमी बड्स 5C ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह Google फास्ट पेयर को सपोर्ट करता है और एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। गेमिंग के लिए इसमें 60ms की लो लेटेंसी मोड भी दी गई है।
रेडमी बड्स 5C की कीमत 1999 रुपये है। यह सिम्फनी ब्लू, बास व्हाइट और एकॉस्टिक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
आप इसे 20 जुलाई 2024 से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।