रविवार राशिफल: कन्या, धनु सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आत्मविश्वास रहेगा भरपूर, जानिए...
मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपका फोकस बढ़ा रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।
वृष राशि:- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे।
मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से अपने कामों को करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। आपको दिखावे व जल्दबाजी के चक्कर में पड़ने से बचना होगा।
कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।
तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए सूझबुझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा।
वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।
धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
मकर राशि:- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य में आगे रहने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। उधार के लेनदेन पर सावधान रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि:- आज आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आपको सूझबूझ दिखाकर निपटाने की आवश्यकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी।