मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झुल्लाहट की वजह बनेगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज अपनी सभी बड़ी समस्याओं को हल करने की शुरुआत करेंगे। यह समय बीमारियों या फिर ऐसे मुद्दे को सिर्फ ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको इन सभी परेशानियों को जड़ से हटाने का प्रयास करना होगा। कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफी सराहना मिलेगी। ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। जोखिम और संपार्श्विक के काम से बचें। जो लोग अपने कार्यालय में अग्रणी स्थिति या उच्च पद पर है, उन लोगों के लिए बेहतर करियर के अवसर आज आ सकते है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। पिछले समय के कडवे अनुभवों को रुकावट न बनने दें। आज आपकी मेहनत से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, वो इस वजह से भी क्योंकि आपके अंदर क्षमता भी है और कुछ बेहतर करने का जज्बा भी है। अचानक मन के बदलाव से उसको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले कामकाज ज्यादा हो सकता है। अपने ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। आज आप परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आज आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की रिथति में सुधार होगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी-पेशे में अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों का आज ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। आज मानसिक शांति बनाए रखने के लिए शान्त चित्त से योग व प्राणायाम का करना आपके लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होगा। वाणी पर काबू रखें। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शेयर में आर्थिक लाभ होगा।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज पैसे और दान का नुकसान हो सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी दिल खुश रहेगा। कोई बात आप को अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। आज अपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। अनमोल वस्तुओं को हाथ में रखें। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। रोजगार में सफलता मिलेगी। आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरतेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक, निजी, दांपत्य जीवन, व्यापारिक, सार्वजनिक जीवन से जुड़े संबंधों में प्रगति होगी।