Don 3 में 'जंगली बिल्ली' बन एंट्री मारेगी देसी गर्ल?
बॉलीवुड की देसीगर्ल से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं.
कुछ समय पहले ही हैदराबाद आकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म 'वाराणसी' का ऐलान किया था.
प्रियंका चोपड़ा के लिए ये फिल्म साउथ के जानेमाने डायरेक्टर एसएस राजामौली बना रहे हैं.
अपनी इस अपकमिंग फिल्म की वजह से प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ जोड़ी बनाएंगी.
इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसे सुनकर एक मिनट के लिए उनके फैंस को सदमा लग जाएगा.
प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि क्या वो आगे चलकर शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3 में काम करेंगी?
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कृष 4 को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं भारतीय सिनेमा में वापसी करके बहुत खुश हूं.
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "रोमांचक समय आने वाला है," जिससे फैंस में हंगामा मच गया.