टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, अपना घर हाथ आते ही वसुंधरा को अपनी गलती का एहसास होने वाला है. वसुंधरा, श्रीनाथजी के मंदिर में खड़ी होकर अनुपमा से माफी मांगने का ऐलान करने वाली है.
सुबह होते ही वसुंधरा शाह परिवार से मिलने पहुंच जाएगी. यहां पर वसुंधरा, बापूजी से माफी मांगने वाली है. वसुंधरा बताएगी कि अगर अनुपमा न होती तो वो सड़क पर आ जाती.
अनुपमा से माफी मांगने से पहले वसुंधरा का परिवार गौतम और माही को घर से जाने के लिए बोलने वाले हैं. परिवार के तेवर देखकर गौतम और माही का दिमाग खराब हो जाएगा. इस दौराम माही बेहोश होने का नौटंकी करने वाली है.
माही के बेहोश होते ही गौतम परिवार के लोगों को अपने एहसाान जताने वाला है. गौतम कहेगा कि वो अपने परिवार से मदद लेने के लिए घर से जा रहा था. ऐसे में पराग उसे बहुत जलील करेगा.
ख्याति भी माही को खरीखोटी सुनाएगी. माही दावा करेगी कि वो कोठारी परिवार की बेटी है. ऐसे में ख्याति माही को अपना मुंह बंद करने के लिए कहेगी. पराग माही और गौतम पर भड़क जाएगा.
सबक सिखाने के लिए पराग गौतम और माही को रोकने वाला है. पराग पहले तो गौतम और माही का कमरा उसने छीनेगा. पराग गौतम और माही को गेस्ट हाउस में रहने के लिए कहेगा.
अनुपमा का चॉल में स्वागत होगा. चॉल के लोग हमेशा के लिए अनुपमा को चॉल में रहने के लिए कहेंगे. इसी बीच अनुपमा को एक फोन आएगा और वो चॉल छोड़कर चली जाएगी.
अहमदाबाद में अनुपमा के आते ही वसुंधरा भी उसको घर पहुंच जाएगी. वसुंधरा आते ही अनुपमा के पैरों में गिर जाएगी. वसुंधरा दावा करेगी कि वो परी को सम्मान के साथ अपने घर लेकर जाएगी.
परी को वसुंधरा पूरे सम्मान के साथ कोठारी हाउस में लेकर जाने वाली है. इस दौरान परिवार के लोग अनुपमा का भी स्वागत करेंगे. हालांकि परी की सास उसे घर में भी नहीं घुसने देगी.