Poonam Pandey Death News: कैसे हुई पूनम पांडे की मौत, जानिए एडल्ट फिल्मों से लेकर आखिरी सांस तक का सफर
एक्ट्रेस पूनम पांडे की गुरुवार रात 1 फरवरी 2024 को सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत हो गई है। पूनम की मौत की जानकारी उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी गई है और उनके मैनेजर ने भी कन्फर्म की है। पूनम की मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई है जो भारत में महिलाओं में पाया जाने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है।
पूनम पांडेय की विवादित रही शादी
1 सितंबर 2020 को पूनम पांडे ने अपने दोस्त सैम बॉम्बे से शादी की थी। हालांकि इस शादी में जल्द ही दिक्कतें आने लगीं। शादी के 10 दिन बाद एक्ट्रेस ने पति सैम पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाया था।
सैम को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सैम बॉम्बे जमानत पर छूटे थे। पूनम और सैम ने बात कर अपने रिश्ते को उलझा लिया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल भी हुए थे।
कैसे रह पूनम पांडे के विवादों रिश्ता
2011 में पूनम पांडे ने कहा था कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतती है, तो वो न्यूड पोज करेंगी। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। 2016 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी।
टीम के जीतने की खुशी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सेमी न्यूड फोटो पोस्ट की थी। एक बार उन्होंने यूट्यूब पर अपने बाथरूम के अंदर का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें यूट्यूब की तरफ से ब्लॉक कर दिया गया था। 2012 में उन्होंने अपने नाम का एक ऐप बनाया था, जिसे गूगल ने ये कहकर बैन कर दिया था कि वो ऐप के जरिए एडल्ट कंटेंट बना रही हैं।
एडल्ट वीडियो मामले में जब राज कुंद्रा विवादों में आए, तो उस वक्त मामले से पूनम पांडे का नाम भी जोड़ा गया। पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने बेबाक अंदाज के लिए वो हमेशा ही लोगों के जहन में रहेंगी।
मौत से पहले पूनम पांडेय का वीडियो
29 जनवरी को पूनम पांडे ने अपना आखरी वीडियो शेयर किया था। ये उनकी आखिरी पोस्ट थी। इस पोस्ट में पूनम को ब्लैक लेदर पैंट और व्हाइट कॉर्सेट टॉप पहने देखा गया था। वो एक क्रूज पर स्टाइलिश अंदाज में चलती और एन्जॉय करती नजर आई थीं। उनके साथ उनकी सिक्योरिटी टीम भी थी।
मौत की खबर पोस्ट साझा कर दी गई जानकारी
उनकी मौत की खबर सबसे पहले उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई एक पोस्ट में सामने आई थी। पोस्ट में लिखा था, 'आज की सुबह हमारे लिए कठिन है।
आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुख की इस घड़ी में हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।'
इन फिल्मों और टीवी में किया था कम
पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 को कानपुर में हुआ था। वो मॉडल और एक्ट्रेस थीं। उन्होंने साल 2013 में 'नशा' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
वो आखिरी बार 'द जर्नी ऑफ कर्मा' मूवी में नजर आई थीं। टीवी की बात करें तो उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 13' और कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में पार्टिसिपेट किया था।