कई महिलाओं, युवक-युवतियों को पैर या फिर हाथों में पतली सी काले रंग की डोरी, धागा बांधे जरूर देखा होगा.
मान्यता है पैरों में काला धागा बांधने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती है.
काला धागा बांधने से बुरी नजर नहीं लगती है. इसलिए बच्चे लेकर महिला और पुरुष सभी पैरों में काला धागा बांधते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पैरों में काला धागा बांधना शुभ नहीं माना जाता.
काला रंग शनि ग्रह से संबंधित है पैरों में काला धागा बांधने से शनि का प्रभाव बढ़ सकता है.
सनातन धर्म में काले धागे को रक्षा सूत्र माना जाता है ऐसे में रक्षा सूत्र को पैरों में बांधना अशुभ है. नेगेटिव एनर्जी कम होने की बजाय बढ़ने जाती है.
काला धागा हमेशा हाथ में या गले में ही पहनना चाहिए. इसे कमर में भी पहन सकते हैं. ध्यान रहे गले में पहन रहे हैं तो खाली न पहनें.
अगर काला धागा पैर में पहन रहे हैं तो अभिमंत्रित और राशि व गृह स्थिति के अनुसार ही धारण करना चाहिए.
काला धागा पहनने के लिए सबसे शुभ दिन सोमवार, शनिवार और अमावस्या का होता है. भगवान की पूजा कर काला धागा पहने.