Oppo F27 Series: ओप्पो F27 सीरीज को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ये जानकारी एक टिपस्टर द्वारा लीक किए गए पोस्टर से मिली है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं - ओप्पो F27, ओप्पो F27 प्रो और ओप्पो F27 प्रो+।
माना जा रहा है कि कंपनी का आने वाला ओप्पो F27 प्रो धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग वाला भारत का पहला स्मार्टफोन होगा। प्रो मॉडलों में से एक हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए दूसरे ओप्पो फोन का रीब्रांडेड वर्जन भी हो सकता है।
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया पर ओप्पो F27 सीरीज के भारत में लॉन्च का एक पोस्टर लीक किया है। इस पोस्टर के अनुसार, ओप्पो F27 प्रो+ को 13 जून 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज में ओप्पो F27 प्रो और एक रेगुलर ओप्पो F27 मॉडल भी शामिल होगा।
टिपस्टर की पोस्ट के मुताबिक सीरीज के कम से कम एक स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग होगी। डिवाइस की इन रेटिंग्स के बारे में ज्यादा जानकारी तो लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी, लेकिन माना जा रहा है कि ये फोन धूल और पानी के काफी हद तक रोक सकता है।
लीक हुए पोस्टर में दिखाए गए स्मार्टफोन के डिजाइन से पता चलता है कि ओप्पो F27 प्रो+ पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो A3 प्रो जैसा दिख सकता है। दोनों फोन में पीछे के हिस्से के ऊपरी बीचों बीच में गोल कैमरा मॉड्यूल और पोस्टर में दिखाए गए दो रंग समान हैं।
डिजाइन के अलावा, ओप्पो A3 प्रो भी चीन में कंपनी का पहला फोन है जिसे IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में A सीरीज के किसी फोन को रीब्रांड करके F27 सीरीज में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ओप्पो F27 प्रो या F27 प्रो+ ही ओप्पो A3 प्रो का ग्लोबल वर्जन होगा या नहीं।
अगर ये अटकलें सही साबित होती हैं, तो ओप्पो F27 प्रो या ओप्पो F27 प्रो+ में डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 12GB तक रैम के साथ पेश किया जा सकता है।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है। साथ ही, फोन में 67W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है।