आजकल आधार कार्ड से जुड़े धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। आपके आधार की सुरक्षा के लिए मास्क्ड आधार कार्ड एक बेहतरीन विकल्प है।
मास्क्ड आधार कार्ड में आपके आधार नंबर के केवल आखिरी 4 डिजिट दिखते हैं। इससे आपका आधार नंबर सुरक्षित रहता है। आइए जानते है की मास्क्ड आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें...
मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। https://myaadhaar.uidai.gov.in/
वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा भरना होगा। इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP को वेबसाइट पर भरकर आगे बढ़ें।
लॉगिन करने के बाद आपको 'Download Aadhaar' का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
अब आपको मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें।
डाउनलोड की गई फाइल को खोलने के लिए, अपने नाम के पहले चार अक्षर कैपिटल में और जन्म का साल लिखें।
मास्क्ड आधार कार्ड सरकारी कामों में भी मान्य है। इसलिए इसे बिना किसी चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं।
मास्क्ड आधार कार्ड आपके निजी जानकारी को सुरक्षित रखता है। इससे धोखाधड़ी के मामले कम हो जाते हैं।
आप मास्क्ड आधार कार्ड का उपयोग कहीं भी कर सकते हैं, बिना अपना पूरा आधार नंबर बताए।
अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखने का यह सबसे आसान तरीका है। इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रहें।
अब जब आपको मास्क्ड आधार कार्ड के बारे में पता चल गया है, तो इसे आज ही डाउनलोड करें और अपने डेटा को सुरक्षित रखें।