नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी असल में मां पार्वती की अविवाहित रूप हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की तस्वीर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि वो कितनी शांत और संतोषी हैं।
नवरात्र के दूसरे दिन आप मां ब्रह्मचारिणी के पसंदीदा रंग यानी सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
इतना ही नहीं सफेद रंग में आपको टी शर्ट, शर्ट, कुर्ता यहां तक कि बहुत कुछ है जिसे आप पहन सकते हैं।
इतना ही नहीं महिलाएं कुर्ता, फ्रॉक सूट, साड़ी और फिर तमाम प्रकार के ड्रेस इस रंग में पहन सकती हैं।
सफेद कपड़ा असल में शांति का प्रतीक है। ये रंग आंखों में ठंडक प्रदान करता है। इसके अलावा दुनिया में हर जगह इस रंग को आसानी से फॉलो किया जाता है।
यहां तक कि इंटरव्यू देते समय भी लोग इस रंग का कपड़ा पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।
इसके अलावा माना जाता है कि जो लोग इस रंग का कपड़ा ज्यादा पसंद करते हैं।
इस रंग के कपड़ा का ये भी माना जाता है कि वे जुनूनी होते हैं और काम को ठीक तरीके से पूरा करने में विश्वास रखते हैं।
इसके अलावा सफेद रंग पहनने के पीछे साइकोलॉजी ये कहती है कि ऐसे लोग कुछ छिपाकर नहीं रखते। जो मन में होता है वो बोल देते हैं।
ऐसे लोग जैसे को तैसा वाली भावना भी फॉलो करते हैं। तो नवरात्रि के दूसरे दिन आप इस कलर के कपड़े पहन सकते हैं।