आज नागिन 7 के एपिसोड में आप देखेंगे, अनंता आर्यमान को घर ले जाएगी. घर में सुबह होते ही आर्यमान को होश आएगा.
आर्यमान याद करने की कोशिश करेगा कि वो अपे घर वापस कैसे आया. अनंता एक बार फिर से अपने दुश्मनों का खात्मा करने के लिए प्लान बनाने वाली है.
अपने दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए अनंता एक बार फिर से नागिन का अवतार लेने वाली है.
अनंता को चोरी पकड़ने के चक्कर में आर्यमान एक गुफा में पहुंच जाएगा. यहां पर आर्यमान को पता चलेगा कि उसने एक नागिन से शादी कर ली है.
अनंता को समझ आ जाएगा कि उसकी पोल खुल गई है. ऐसे में अनंता आर्यमान की जान लेने की कोशिश करने वाली है. अनंता खंजर के साथ आर्यमान पर हमला कर देगी.
अनंता को समझ नहीं आएगा कि वो आर्यमान की जान क्यों नहीं ले पा रही है. वहीं आर्यमान के मन में भी अनंता को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर बनना शुरू हो जाएगा.
अनंता को हासिल करने के लिए आर्यमान का बेस्टफ्रेंड उसे परेशान करने वाला है. ऐसे में आर्यमान भी अपने दोस्त के साथ दुश्मनी करने वाला है. इन दोनों की वजह से घर में हंगामा मचेगा.
जल्द ही अनंता पर हमला होने वाला है. इस हमले में अनंता की हालत खराब हो जाएगी. ऐसे में आर्यमान अनंता की मदद करने वाला है. जिसके बाद अनंता और आर्यमान की लव स्टोरी शुरू हो जाएगी.