टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, तुलसी मिहिर की जान बचाने के लिए अस्पताल दौड़ेगी. दूसरी तरफ सुहास की घड़ी खो जाएगी. तुलसी को मारने के चक्कर में उसकी घड़ी गिर गई है.
जल्द ही परिवार के लोगों को पता चलेगा कि मिहिर के साथ एक हादसा हो गया है. ऐसा होते ही मिहिर का परिवार अस्पताल पहुंच जाएगा.
मिहिर के साथ तुलसी को देखकर नॉयना जलभुनकर राख हो जाएगी. बेहोशी की हालत में मिहिर तुलसी का पल्लू थाम लेगा.
तुलसी भी मिहिर के हाथ में एक कागज का टुकड़ा रखने वाली है, तुलसी मिहिर को खुद से दूर नहीं होने देगी.
डॉक्टर्स मिहिर का ऑपरेशन करने के लिए कहेंगे. ऐसे में पत्नी होने के नाते तुलसी सारी फॉर्मेलिटिज निभाने वाली है. मिहिर के हाल देखकर तुलसी बहुत रोएगी.
मिहिर की हालत के बारे में सुनकर परी को सदमा लगने वाला है. ऐसे में अजय परी की ढ़ाल बनने वाला है. ये वो समय होगा जब अजय और परी बेहद करीब आ जाएंगे.
रणविजय को सुहास बताएगा कि तुलसी की जगह मिहिर घायल हो गया है. ये बात सुनकर रणविजय खुश हो जाएगा. रणविजय दावा करेगा कि उसने अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया है.
जल्द ही तुलसी को समझ आ जाएगा कि मिहिर की इस हालत के पीछे सुहास और रणविजय का हाथ है.
इस बात की भनक लगते ही तुलसी रणविजयऔर सुहास के पीछे पड़ जाएगी. तुलसी के हाथ सुहास की घड़ी लगने वाली है.