Anupama 8 February 2026: पत्नी के नाम पर निकली जल्लाद! अपने ही पति का फोड़ा सिर
टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि वसुंधरा ख्याति को डांटने वाली है. ख्याति अपने घर में अनुपमा से काम करवा देगी.
ऐसे में वसुंधरा ख्याति को याद दिलाएगी कि अनुपमा घर की मेहमान है और कोई भी उससे काम नहीं करवा सकता.
वसुंधरा की भांजी जल्द ही कोठारी हाउस में आने वाली है. कोठारी हाउस में आते ही कीर्ति अनुपमा को ताने कसना शुरू करेगी. कीर्ति अनुपमा से पूछेगी कि वो अपनी बेटी की ससुराल में क्या कर रही है.
अकेले में जाकर कीर्ति अपने पति को जलील करेगी. कीर्ति दावा करेगी कि उसका पति एक काम भी ठीक से नहीं कर सकता है.
ऐसे में कीर्ति का पति उसको समझाने की कोशिश करेगा. अकेले में कीर्ति अपने पति को खरीखोटी सुनाएगी.
जैसे ही कीर्ति को समझ आएगा कि उसे कोई सुन रहा है वो पलटी मार देगी. कीर्ति की हरकतें देखकर अनुपमा को शक हो जाएगा.
गुस्से में कीर्ति अपने पति के हाथ पर कांच का गिलास तोड़ देगा. अनुपमा कीर्ति के पति के हाथ से खून निकलते देखकर काफी परेशान होने वाली है.
कीर्ति को पता चल जाएगा कि उसका पति चोरी-छिपे अपनी मां से मिलने गया है जो कि वृद्धा आश्रम में रहती है. कीर्ति के साथ साथ अनुपमा भी इन दोनों को साथ देख लेगी.
घर आते ही कीर्ति अपने पति से लड़ाई करने वाली है. इस दौरान कीर्ति अपने पति का सिर फोड़ देगी. दूसरी तरफ राही अनुपमा के साथ बचपन याद करेगी.