टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान की गाड़ी इत्तेफाक से ठीक अभिरा के गराज के सामने खराब हो जाती है।
अभिरा की बेटी वाणी वहां पर होगी और वह नोटिस करेगी कि अरमान का ड्राइवर मैकेनिक्स से बहुत रूखेपन से बात कर रहा होगा।
वाणी से रहा नहीं जाएगा और वह यह जाने बगैर कि अरमान उसका पिता है, उससे कहेगी- अंकल आपके ड्राइवर बहुत बुरे हैं। अरमान का ध्यान जाएगा लेकिन वो कुछ कहेगा नहीं।
टीवी सीरियल के में दिखाया गया है कि अरमान के जाने के बाद जब अभिरा दौड़ी हुई आएगी और कहेगी कि सॉरी मैं थोड़ा लेट हो गई तो वाणी उसे बताएगी कि एक बहुत महंगी गाड़ी आई थी और बहुत प्रॉफिट हुआ है।
लेकिन अभिरा का ध्यान वाणी के हाथ में मौजूद उस ब्रेसलेट पर जाएगा जो अरमान की जेब से गिर गया था और वाणी ने उठा लिया था।
अभिरा अपनी बेटी वाणी को इस ब्रेसलेट के बारे में कुछ नहीं बताएगी, लेकिन उसे यह समझते देर नहीं लगेगी कि यह ब्रेसलेट कौन सा है और गाड़ी ठीक करवाने कौन आया था।
अब देखना यह है कि क्या अरमान और अभिरा के रास्ते फिर एक होंगे या नहीं? क्योंकि अरमान और अभिरा, दोनों के मन में एक दूसरे के लिए गुस्सा भरा हुआ है।
जहां एक तरफ अरमान अपनी बेटी को लेकर अभिरा के प्रति गुस्से से भरा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ अभिरा भी अरमान को कुछ चीजों के लिए दोषी मानती है।