आज टीवी सीरियल "नागिन सीजन 7" में आप देखेंगे कि आर्यमान कसम खाएगा कि वो किसी भी हाल में अपने दोस्त और अनंता की शादी नहीं होने देगा. ऐसे में आर्यमान एक तगड़ा प्लान बनाएगा.
आर्यमान की चाल से अनजान अनंता भी बदला लेने के लिए निकलने वाली है. अनंता शादी का तोड़ा पहनते हुए अपने परिवार और अपनी मौत याद करने वाली है.
शादी के बाद आर्यमान की पोल खुलने वाली है. परिवार के लोग मंडप में आर्यमान को सेहरा हटाने के लिए कहेंगे. आर्यमान की शक्ल देखकर अनंता को सदमा लगने वाला है.
अनंता को भी समझ नहीं आएगा कि उसका दूल्हा कैसे बदल गया. शादी के मंडप में अनंता खूब हंगामा खड़ा करने वाली है. इस दौरान आर्यमान फिर से अनंता को गलत बताएगा.
शादी के बाद अनंता सबस पहले अपने पति आर्यमान को ही अपना शिकार बनाने वाली है. आर्यमान को अनंता मारने की कोशिश करने वाली है. हालांकि अनंता ऐसा कर नहीं पाएगी.
आर्यमान और अनंता की लव स्टोरी शुरू हो जाएगी. एक ही कमरे में रहने की वजह से आर्यमान और अनंता के बीच नोंकझोंक बढ़ जाएगी. वहीं अनंता के दुश्मन अपनी अगली चाल चलेंगे.