टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि बर्थडे पार्टी के दौरान अनुपमा और वसुंधरा मिलकर डांस करने वाली हैं. अनुपमा वसुंधरा को अपने इशारों पर पहली बार नचाएगी.
स्टेज पर तोषु पराग बनकर कोठारी परिवार की बेइज्जती करने की कोशिश करने वाला है. वहीं पाखी वसुंधरा की मजाक बनाएगी.
अनुपमा और वसुंधरा परिवार को बताएंगी कि वो भी मजाक कर रही हैं. वसुंधरा कहेगी कि उसका गुस्सा कोई भी उससे बेहतर नहीं कर सकता.
अनुपमा और वसुंधरा के साथ डांस करते समय राही को चोट लगने वाली है. राही नाचते नाचते गिर जाएगी. राही के चोट लगते ही वसुंधरा की बर्थडे पार्टी खत्म हो जाएगी.
चोट लगते ही राही परेशान हो जाएगी, वो कहेगी कि उसके पेपर्स आने वाले हैं. ऐसे में प्रेम अनुपमा को कोठारी हाउस में रुकने के लिए कहने वाला है.
इस बार अनुपमा और वसुंधरा का रहना थोड़ा अलग होने वाला है. इस बार अनुपमा और वसुंधरा का झगड़ा नहीं होगा.
इसी बीच वसुंधरा की भांजी कोठारी हाउस में कदम रखने वाली है, ये लड़की अपने पति के साथ आएगी और आते ही अनुपमा को ताना मारेगी.
वसुंधरा की कमी उसकी भांजी पूरा करने वाली है, ये औरत आते ही अपने पति से झगड़ा करना शुरू कर देगी. ये बार बार अनुपमा को भी ताने मारने वाली है.
गलती से अनुपमा भी वसुंधरा की भांजी के बातें कमरे के बाहर खड़े होकर सुन लेगी. ऐसा होते ही अनुपमा पर वसुंधरा की भांजी का गुस्सा फूटने वाला है, वो अनुपमा को खूब जलील करेगी.