Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Feb 2026: अभिरा की बसी दुनिया में आग लगाएगा अरमान
आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अभिरा अपनी परेशानियों के बीच गैराज में खड़ी होती है और उसे मुक्ति खड़ी खड़ी देखती है.
दूसरी तरफ उसी ऐरिया के सामने अरमान अपने ऑफिस के कैबिन में खड़ा होता है और मिस्टर मित्तल उसे बताते हैं कि इस एरिया को ही वह बनवाना चाहते हैं.
वही एक महिला उनकी परेशानी बनी हुई है. तब अरमान उस महिला से मिलने का फैसला करता है. ये महिला अभिरा ही है.
इसके बाद अभिरा का सीन आता है और वह मुक्ति को संभालती है, जो फेवरेट स्कूल में एडमिशन न होने पर टेंशन लेती है.
दूसरी तरफ अरमान ऑफिस में कृष पर भड़कता है और अभिरा की चॉल वालों को हटाने की प्लानिंग करता है.
शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा मुक्ति को दिमाग शांत करने का कार वॉशिंग का तरीका बताती है और दोनों मां बेटी कार वॉशिंग के जरिए मस्ती करती है और फिर दोनों इमोशनल हो जाते हैं.
वह मुक्ति को समझाती है कि सपनों को पूरा करने के लिए घर से निकलना पड़ता है. मुक्ति को डर होता है कि अभिरा से दूर होने से वह उसे खो देगी.
लेकिन अभिरा उसे समझा लेती है और फिर अचानक ही अभिरा अपने कमरे में भाग जाती है. यहां पर वह बार बार कम्प्यूटर चलाने की कोशिश करती है.