एक दूसरे की मर्जी:- शादी जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है, जिसमें एक लड़का और लड़की पूरी जिंदगी साथ रहने का फैसला करते हैं। ऐसे में इस रिश्ते के लिए दोनों की रजामंदी होना बहुत जरूरी है। लड़का हो या लड़की, शादी से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी से ये सवाल जरूर पूछ लेना चाहिए कि ये रिश्ता उनकी मर्जी से हो रहा है या नहीं।