मंगलवार राशिफल: मकर संक्रांति के दिन कैसे रहेगा आपका भाग्य, किसकी इच्छाएं पूरी करेंगे पवन पुत्र हनुमानजी...
मेष राशि:- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।
वृष राशि:- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्य से पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आपको अपनी इनकम के साथ-साथ खर्चों पर भी कंट्रोल करने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए किसी पुराने निवेश से लाभ दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप व्यस्त रहने के कारण भी परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी।
कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी दूर रहने पर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करें। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को लेकर आप कुछ भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे।
कन्या राशि:- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी आय बढ़ने से खुशी होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। कला के क्षेत्र में आपकी काफी रुचि रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कामों में अपने सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यावसायिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेने की आवश्यकता होगी। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी।
धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपने टारगेट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि:- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग सिंगल हैं, उनके अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। वाहनों के प्रयोग से आप सावधान रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपनी संतान की फरमाइश पर शौक की चीजों की खरीदारी करेंगे।
कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके लिए आज शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी फाइनल हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
Explore