Budhwar Rashifal 13 March 2024: मेष, कर्क, सिंह सहित आज इन राशियों को बरतनी होगी खास सावधानी, वरना हो सकती है ये बड़ी दुर्घटना...
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अटके काम दूसरों की मदद से पूरे हो जाएंगे।आपका खर्चा भी ज्यादा रहेगा। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप दुश्मनों से सावधान रहें। किसी पार्टी से जुड़ने का ऑफर मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बिज़नेस में जितना मुनाफ़ा आपने सोच रखा है उससे कम प्राप्त होने की आशंका है।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में कुछ उलझन हो सकती है। बच्चों को लेकर कुछ दिक़्क़तों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन ध्यान रखें, आप उनके साथ प्यार से पेश आएँ, ग़ुस्सा न करें। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। आराम करने का मौका नहीं मिल पाएगा। सिर में दर्द की वजह से अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आएंगी।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आपका प्रभाव कम होगा। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। तनाव के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। सामाजिक एवं धार्मिक समारोह को बेहतरीन दिन है। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपने सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। धन का आगमन होगा। रुका हुआ दौलत रिफंड मिलेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जाने अनजाने में आप अपने व्यवहार और गलत शब्दों से किसी का दिल न दुखाएं। समुदाय में आपके मान सम्मान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। नए कारोबार के बारे में आप सोच सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी आपकी ख़ूब जमेगी।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करेंगे। घर के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर दिन के आख़िर में आपका पार्टनर आपकी परेशानियों को सहलाएगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। घर के खर्च आपके सामने आ सकता है, तो इसलिए उसे प्लान कर लेना चाहिए। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति कमज़ोर रहने के बावजूद आपका ख़र्चा बढ़ेगा। इससे आपकी बचत भी प्रभावित होगी। घर-परिवार की छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान नहीं होना है। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी सोच बदलनी होगी और कई नई रणनीति बनानी होगी। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर आप ध्यान लगाएंगे।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आज ऐसी जानकारियों को उजागर बिल्कुल न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज अपने किसी पुराने सगे या संबंधी से किसी बात पर बहस करने से बचें। फालतू कामों व बातचीत में समय नष्ट करने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। छात्रों और नौकरी करने वालों को अच्छी खबर सुनने की संभावना होगी। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज वाद-विवाद से बचें। दूसरों की राय को गौर से सुनें। बहस करने की आपकी आदत के कारण अपनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप सभी से अपनी गलतियों की क्षमा मांग कर सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करें। आप किसी अजीब स्थिति में पड़ जाए तो कुछ भी बोलने के पहले सोच लें। आवेश पर नियंत्रण रखें। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहे।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज आंतरिक कमजोरी और नकारात्मकता से लड़ने में सक्षम होंगे। आज चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी, लेकिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। परिवार में जमीन-जायदाद के मामलों को तूल देने से बचें। परिवार में कलह न हो इस बात का भी ध्यान रखें। आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या हो सकती है।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक कल्पनात्मक रहेंगे। नई समस्या आपके सामने आ सकती है। आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। करियर के नए मौके मिल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर किसी की सलाह आपको जरूर से लेना चाहिए। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में सही फैसला लें और सही दिशा में आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेंगी। अपने मित्रों एवं पारिवारिक सम्बन्धियो के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखें और इसके लिए आप ही पहल करें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, अत:यात्रा न करें।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक लाभदायक साबित होगी। अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे।