टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि तुलसी से मार खाने के बाद रणविजय का दिमाग खराब हो जाएगा. ऐसे में रणविजय तुलसी को मारने का प्लान बनाने वाला है.
रणविजय का दोस्त तुलसी पर अलमारी गिराने की कोशिश करने वाला है. तुलसी अपनी फैक्ट्री में काम कर रही होगी. ठीक उसी समय तुलसी पर एक अलमारी जा गिरेगी.
मिहिर तुलसी की जान बचाने वाला है. तुलसी को बचाने के चक्कर में मिहिर खुद घायल हो जाएगा. मिहिर के चोट लगते ही तुलसी घबराने वाली है.
मिहिर की कार का भी एक्सीडेंट होने वाला है, कंपनी बिकने की भनक लगते ही रणविजय ये काम करने वाला है. इस हादसे में मिहिर बुरी तरह से घायल होने वाला है.
नॉयना को पता चलेगा कि तुलसी ने मिहिर को तलाक देने से ही मना कर दिया है. ये बात जानकर नॉयना का सदमा लग जाएगा.
नॉयना दोनों को अलग करने का नया प्लान बनाएगी. तुलसी रणविजय के पीछे पड़ने वाली है.
तुलसी पता लगा लेगी कि कौन उसकी और मिहिर की जान लेने की कोशिश कर रहा है. जिसके बाद तुलसी रणविजय को सबक सिखाएगी.
रणविजय की हरकतें देखते ही तुलसी शांति निकेतन में धमाकेदार वापसी करने वाली है. तुलसी मिहिर और उसके बिजनेस को बचाने के लिए धरती आसमान एक कर देगी.