टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, मिहिर और तुलसी को पता चलेगा कि वो अपने घर को नहीं बचा पाएंगे. ऐसे में मिहिर और तुलसी को कोर्ट जाना पड़ जाएगा.
रणविजय से परी को अलग रखने के लिए तुलसी उसके तलाक की अर्जी देगी. इसी बीच तुलसी परी की उसके पहले पति से मुलाकात करवाने वाली है जिसकी दूसरी पत्नी की भी मौत हो चुकी है.
मिहिर और तुलसी को अपना घर बचाने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ जाएंगे. इस दौरान मिहिर और तुलसी का किसी से सामना होने वाला है जिसकी वजह से शांति निकेतन में बवाल खड़ा हो जाएगा.
गौतम मिहिर और तुलसी को बताएगा कि वो उनके खिलाफ केस लड़ने वाला है. मिहिर और तुलसी को अपने बेटे के खिलाफ खड़े होने वाले हैं.
मिहिर और तुलसी अपने बेटे के सामने ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि वो शांति निकेतन को बचा ले जाएंगे.
कहानी में मुन्नी की एंट्री होने वाली है. मुन्नी सही समय पर शांति निकेतन के पेपर्स निकलवा लेगी. ऐसा होते ही वो तुलसी को पेपर्स थमा देगी.
अपने घर के बिकने से बचाने के लिए मुन्नी तुलसी की मदद करेगी. मुन्नी की मदद से तुलसी अपने बेटे गौतम को कोर्ट में हराने वाली है.
इस दौरान मिहिर और तुलसी को समझ आएगा कि माता पिता होने के बाद भी गौतम उनसे कितनी नफरत करता है.