टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि वसुंधरा ठीक होते ही राही और माही से बात करेगी. वसुंधरा कहेगी कि राही और माही को अनुपमा से बात करनी होगी ताकि घर को बचाया जा सके.
राही और माही बिना देर किए अनुपमा के पास जाने वाली हैं. राही अनुपमा को जमकर जलील करने वाली है. राही दावा करेगी कि अनुपमा कभी भी उसकी सगी नहीं हो पाई.
माही भी राह की तरह अनुपमा को सुनाएगी. माही अनुपमा को याद दिलाएगी कि वो अपनी ही बेटियों के घर को बर्बाद कर रही है.
अनुपमा राही और माही की बातों को नजरअंदाज करने वाली है. अनुपमा राही और माही के आगे अपने ईमान को रखने वाली है.
अनुपमा फैसला करेगी कि वो किसी भी हालत में पराग और रजनी के प्लान को कामयाब नहीं होने देगी. राही और माही को ये बात बहुत बुरी लगने वाली है.
राही और माही के लिए अनुपमा एक बार फिर से पराई होने वाली है. राही और माही खुद को बचाने के लिए अनुपमा पर प्रेशर भी बनाने वाली हैं. हालांकि राही और माही के सारे पैतरे बर्बाद हो जाएंगे.
राही और माही के जाते ही प्रेरणा अनुपमा का साथ देने वाली है. सबूत जमा करने में प्रेरणा अनुपमा की मदद करेगी.
शाह परिवार के लोग पराग की बर्बादी का तमाशा देखने वाले हैं. प्रेरणा अनुपमा के लिए अपनी मां के कमरे में घुस जाएगी
प्रेरणा बिना देर किए एनओसी चुराने वाली है. प्रेरणा की ये हरकत अनुपमा को बचा ले जाएगी. वहीं रजनी बुरा फंस जाएगी.