मिहिर तुलसी को अपने साथ पर डेट चलने के लिए कहने वाला है. मिहिर तुलसी के लिए खास टेबल बुक करवाने वाला है.
तुलसी इस बार मिहिर और उसकी बातों को नजरअंदाज करने वाली है. नॉयना जानने की कोशिश करेगी कि मिहिर ने किसके लिए टेबल बुक की है.
नॉयना ये बात जानकर भड़क जाएगी कि ये टेबल उसके लिए नहीं है. ऐसे में नॉयना मिहिर की डेट खराब करने की कोशिश करने की कोशिश करने वाली है.
घर पर मिहिर को एक घड़ी मिलने वाली है. ये घड़ी उस जगह से मिलेगी जहां पर मिहिर और तुलसी के साथ हादसा हुआ था. ये घड़ी हाथ लगते ही मिहिर गुनेहगार का पता लगाने निकल जाएगा.
सच सामने आने के बाद भी बापजी की पोती तुलसी के घर में चुनने वाली है, ऐसे में तुलसी भी बापजी की पोती पर प्यार लुटाने वाली है. दूसरी तरफ ऋतिक फिर से मुन्नी से मिलने पहुंच जाएगा.
रणविजय के कहने में आकर अंगद ऋतिक का जीना हराम करने वाला है. जल्द ही ऑफिस में अंगद दादागिरी दिखाना शुरू कर देगा.
अंगद की इन हरकतों की वजह से मिहिर का बिजनेस पूरी तरह से डूब जाएगा. दूसरी तरफ ऋतिक अपने ही घर में पूरी तरह से अकेला पड़ने वाला है.
इस दौरान ऋतिक मुन्नी को अपने दिल की बात बताने वाला है. ऋतिक और मुन्नी जल्द ही एक दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे.