टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि प्रेरणा प्रेम को ब्लैंकेट उढ़ाएगी, लेकिन तभी प्रेम उसका नींद में हाथ थाम लेगा। ऐसे में प्रेरणा प्रेम को किस करेगी। आगे देखिए शो में और क्या हुआ...
पहले तो प्रेम उसे नींद में देखकर मुस्कुराएगा, ऐसे में प्रेरणा उसपर दोबारा किस करेगी। लेकिन तभी प्रेम की नींद खुल जाएगी और वो उसे धक्का मार देगा।
प्रेम कहेगा कि मेरे मन में तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं है, कॉलेज से आज तक तुम सिर्फ मेरी दोस्त हो। मैंने अपने प्यार से शादी की है।
राही ने सिर्फ मुझपर ही नहीं, तुमपर भी भरोसा किया है। दूसरी ओर प्रेरणा कहेगी कि मेरा ऐसा इरादा नहीं था, मैं कुछ पल के लिए कमजोर पड़ गई थी।
प्रेम, प्रेरणा को अपने कमरे से निकलने के लिए कहेगा। लेकिन प्रेरणा माफी मांगेगी और कहेगी कि तुम प्लीज ये बात राही या सैंटा बेन को मत बताना, बहुत मुश्किल से मेरी जिंदगी में इतने अच्छे लोग आए हैं। मैं उन लोगों को खोना नहीं चाहती।
अहमदाबाद में राही और प्रेम का फोटो फ्रेम टूट जाएगा, जिससे राही की घबराहट और बढ़ जाएगी। अनुपमा उसे शांत कराने की कोशिश करेगी।
राही प्रेम को फोन करेगी, जिसे प्रेरणा उठाएगी। लेकिन पूछने पर प्रेरणा बताएगी कि हम सुबह से मीटिंग की तैयारी कर रहे थे और प्रेम वॉशरूम गया हुआ था।
अनुपमा, राही और अंश को अपने हाथ से खाना खिलाती है। तीनों साथ में खुशहाल वक्त बिताते हैं, जिसे देखकर माही भावुक हो जाती है।
अनुपमा उसकी ओर भी निवाला बढ़ाती है और कहती है कि एक पल के लिए सबकुछ भुला दे और इधर आ जा। राही भी उसे बुलाती है। वहीं माही अनुपमा की ओर कदम तो बढ़ाती है, लेकिन बाद में मुंह फेरकर चली जाती है।