टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि मायरा के लिए घर की लेडीज शॉपिंग करके आती है और तभी मनीषा और काजल की बहस होने वाली होती है. आगे देखिए और क्या-क्या हुआ...
मायरा सब संभाल लेती है और तभी अरमान आ जाता है. अरमान को देखकर सब शांत हो जाते हैं और वह नौकर को डांटकर मायरा से मिलता है और अपने कमरे में जाता है.
तब मायरा अपने परिवार के साथ मस्ती करती है. दूसरी तरफ अभिरा रिंकू की शादी में खूब मस्ती करती है और तभी उसके पास किस्त वाले का अपडेट आता है कि उसे दो हफ्ते में पहली किस्त चाहिए.
इस वजह से अभिरा टेंशन में आ जाती है. तभी रिंकू की मां आती है और अभिरा को कार के लिए थैंक्यू बोलती है.
पोद्दार हाउस में अरमान दादी से बात करता है और बताता है कि वह अपनी खुशी के लिए मायरा को नहीं रोकेगा और उसे स्कूल भेज रहा है.
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा को समझाता है कि उसे स्कूल में अपनी मां के बारे में भी बताना होगा. तब मायरा सिर्फ पापा के बारे में बात करने का फैसला लेती है और इमोशनल हो जाती है.
दूसरी तरफ अभिरा भी टेंशन में होती है और कार के आसपास किसी को भटकने नहीं देती. पोद्दार हाउस में मायरा अरमान से उसकी कार के बारे में पूछती है जो अभिरा के गैराज में है.
अगले दिन अरमान अपनी कार का इंतजार करते करते फट पड़ता है. वह पहले अपने ड्राइवर को सुनाता है और फिर गैराज के मालिक को फोन करवाता है.
इस मौके पर अभिरा भी अपने लड़के से कार जल्द से जल्द डिलीवर करने के लिए कहती है. पोद्दार हाउस में अरमान की कार सजी हुई देखकर सब हैरान रहते हैं.
अरमान गुस्से में आ जाता है और अभिरा को फोन पर खूब सुनाता है. लेकिन नेटवर्क खराब की वजह से वह कुछ सुन नहीं पाती.