Khajoor Khane Ke Fayde: एक-दो नहीं बल्कि 120 समस्याओं से बचाता है खजूर, जानिए क्या बता गए हैं चरक ऋषि
चरक ऋषि के अनुसार खजूर एक-दो नहीं बल्कि 120 समस्याओं से बचाता है।यह वात की वजह से होने वाली 80 बीमारियां और पित्त की वजह से होने वाली 40 बीमारियों को दूर करता है।
Khajoor Khane Ke Fayde: एक-दो नहीं बल्कि 120 समस्याओं से बचाता है खजूर, जानिए क्या बता गए हैं चरक ऋषि
खजूर अस्थि धातु पोषक है यानि यह हड्डियों को मजबूत बनाता है।यह हड्डियों में लुब्रिकेशन बढ़ाता है और वात दोष व सूजन को कम करता है।
Khajoor Khane Ke Fayde: एक-दो नहीं बल्कि 120 समस्याओं से बचाता है खजूर, जानिए क्या बता गए हैं चरक ऋषि
खजूर से भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है इसलिए यह खून की कमी, थकान, कंसंट्रेशन की कमी, बालों का झड़ना, सिर दर्द जैसी तमाम समस्याएं जो आयरन की कमी के कारण होती हैं, को दूर करता है।
Khajoor Khane Ke Fayde: एक-दो नहीं बल्कि 120 समस्याओं से बचाता है खजूर, जानिए क्या बता गए हैं चरक ऋषि
खजूर मस्तिष्क की समस्याओं को दूर करने और नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखने में बेहद फायदेमंद है।
खजूर शुक्र धातु बढ़ाने में मददगार है। यह पुरुषों की अनेक समस्याओं जैसे स्वप्न दोष, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, नपुंसकता आदि को दूर करता है।
खजूर पाचन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह आंतों में स्निग्धता बढ़ाता है जिससे उनका काम सुचारू रूप से चलता है। साथ ही यह गैस, ब्लोटिंग, लूज मोशन आदि को भी ठीक करता है।
खजूर का सेवन खाने की लालसा कम करने में भी फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन के बाद पेट देर तक भरा रहता है और क्रेविंग हो जाती है।
माॅडर्न साइंस रिसर्च के अनुसार खजूर में अघुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि और प्रसार को रोककर रख सकते हैं।
खजूर में आयरन, पोटैशियम और फोलेट जैसे तत्व होते हैं, जो माता और भ्रूण के विकास, दोनों के लिये लाभदायक हैं।
खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं।पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर खजूर बीपी को नियंत्रण में रखता है। यह हार्ट पल्पिटेशन को भी ठीक करता है।
खजूर में मौजूद पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
NEXT
Explore