काले अंगूर दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। रेसवेराट्रॉल और एंथोसायनिन से भरपूर काले अंगूर हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और बैड कोलेस्ट्राॅल को भी घटाते हैं।
काले अंगूरों में ग्लूकोज़, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड पाए जाते हैं जो ब्लड के इंफेक्शन को दूर करते हैं।
इनमें मौजूद रेस्वेराट्रॉल और एंथोसायनिन ट्यूमर के बनने और बढ़ने को रोकते हैं जिससे कैंसर से बचाव होता है।
विटामिन सी और ई से भरपूर काले अंगूर स्किन और बालों के लिये भी बहुत अच्छे हैं। ये झुर्रियों को भी दूर करते हैं।
काले अंगूर आंखों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और मोतियाबिंद से बचाव करते हैं।
माइग्रेन के रोगियों के लिए काले अंगूर बेहद फायदेमंद हैं। काले अंगूर अल्जाइमर से बचाव करने में भी मददगार हैं।
काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी में जमा एक्स्ट्रा फैट को घटाते हैं। इनमें भरपूर पानी और फाइबर होता है जिससे देर तक पेट भरा रहता है।
काले अंगूर में कैल्शियम और रेस्वेराट्रॉल होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है।
फाइबर से भरपूर काले अंगूर पाचन क्रिया को ठीक करते हैं। जिससे अपच और कब्ज की समस्या कम होती है।
विटामिन सी से भरपूर काले अंगूरों के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
काले अंगूर फेफड़ों में नमी बढ़ाकर अस्थमा से राहत देते हैं।
काले अंगूर मूत्र मार्ग को साफ कर किडनी पर दबाव को कम करते हैं। ये मूत्र में यूरिया को भी घटाते हैं।
Explore