कच्चे आम की चटनी में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसके सेवन से हमारी आँखों की रौशनी लंबी उम्र तक अच्छी बनी रहती है।
कच्चे आम की चटनी में भरपूर फाइबर होता है इसलिए हमारे पाचन को दुरुस्त करती है।कच्चे आम में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं इसलिये इसकी चटनी गैस, एसिडिटी और अपच से राहत देती है।
विटामिन सी से भरपूर कच्चे आम की चटनी खाने से हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।
कच्चे आम की चटनी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है इसलिए यह हाई ब्लड को कंट्रोल करती है। इसके सेवन से हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।
कच्चे आम की चटनी में भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं इसलिए यह हीट स्ट्रोक से हमारा बचाव करती है और पेट को ठंडा रखती है।
कच्चे आम की चटनी खाने से लीवर की डिटॉक्सिफिकेशन की क्षमता बेहतर होती है।
कच्चे आम की चटनी में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है।
कच्चे आम की चटनी में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।
कच्चे आम की चटनी खाने से हमारी स्किन बेहतर होती है।
Explore