टीवी शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में अबीर उस योगा क्लास को ज्वाइन करता है, जिसमें चारू जाती है और फिर चारू अबीर के साथ योगा करती है. चारू अबीर को गिरने से बचा भी लेती है.
दूसरी तरफ अभीरा बच्चों के नाम व्हाइट बोर्ड पर लिखकर अरमान को भेजती है और जब शिवानी उन नाम के बारे में पूछती है तो वह झूठ बोल देती है.
गोयनका हाउस में कियारा खाना बनाना सीखती है और मनीष गोयनका से पूछती है कि क्या अगर वह खाना बनाना सीख जाए तो अबीर उससे प्यार करने लगेगा.
शो में आगे दिखाया जाएगा कि रात को अरमान अभीरा के लिए गिफ्ट में रिंग लेकर आता है और दोनों फिर से सगाई करते हैं. दोनों इस मौके पर काफी रोमांटिक होते हैं. वहीं, अगले दिन भी रूही का प्रेग्नेंसी टेस्ट निगेटिव आता है और वह परेशान हो जाती है.
कहानी में आगे मनीषा के बर्थडे की पार्टी शुरू होती है और सबसे पहले सब पिट्ठू खेलते हैं और ये देखकर रूही हैरान रह जाती है. मनीषा के कहने पर रूही अभिरा और अरमान को भी बुला लेती है और दोनों तुरंत वहां पर पहुंच भी जाते हैं.
योगा क्लास में अबीर और चारू का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू हो जाता है. दोनों क्लास में से हाथ पकड़कर बाहर निकलते हैं और साथ साथ घर की ओर आते हैं.
दूसरी तरफ मनीषा अपने बर्थडे का कैक कट करती है और फिर खेल से पहले अभिरा, अरमान और रोहित मिलकर रूही को बचाकर रखने की प्लानिंग करते हैं.
सभी लोग गेम खेलते हैं और एक मोड़ ऐसा आता है जब फूफा सा अपनी वाइफ काजल को आउट कर देते हैं. गुस्से में काजल अपने पति पर बॉल फेंककर मारती है. सभी ऐसा करने लगते हैं. इस बीच अभिरा बार बार रूही से उसकी तबीयत पूछती है.
गेम में अचानक ही रूही को चक्कर आ जाते हैं और वह किसी को कुछ बता भी नहीं पाती.रूही को गिरते हुए अभिरा देख लेती है और फिर घर के सभी लोग भागकर आते हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या रूही की प्रेग्नेंसी का सच पोद्दार परिवार के सामने आ जाएगा.
Explore