Kabj Ke Gharelu Upay: क्या आप भी है कब्ज से परेशान, अपनाएं ये 11 घरेलू उपाय, मिलेगा आसानी से छुटकारा...

सर्दियों की एक आम समस्या है कांस्टिपेशन यानी कब्ज़। पेट अगर साफ ना हो रहा हो तो कहीं और मन नहीं लगता। बहुत से ऐसे लोग हैं जो दो-तीन दिन तक मल त्याग नहीं कर पाते। ऐसे में ना तो कुछ खाने की इच्छा होती है न ही किसी तरह का उत्साह बाकी रहता है। दरअसल ऐसा सर्दियों में कम पानी पीने, कम एक्टिविटी और भारी भोजन करने के कारण होता है। अगर पाचन पहले ही गड़बड़ है तो ऐसे में कब्ज होते देर नहीं लगती। कब्ज़ सुनने में भले आम समस्या लगे लेकिन इसे अवॉइड करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है क्योंकि इससे आगे चलकर आंतों से संबंधित और बीमारियां भी हो सकती हैं। वहीं बवासीर भी कब्ज़ का परिणाम हो सकता है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
Kabj Ke Gharelu Upay: क्या आप भी है कब्ज से परेशान, अपनाएं ये 11 घरेलू उपाय, मिलेगा आसानी से छुटकारा...
1. साबुत अनाज, पपीता और अमरूद का नियमित सेवन कब्ज़ से राहत दिलाने में बहुत लाभदायक है। आप सेब, खट्टे फल, अनानास, नाशपती और हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन करें। आप डेली डाइट में 20-30 ग्राम फाइबर ज़रूर लें।
Kabj Ke Gharelu Upay: क्या आप भी है कब्ज से परेशान, अपनाएं ये 11 घरेलू उपाय, मिलेगा आसानी से छुटकारा...
2. आधा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में गर्म करें। इसे ठंडा करें और पी जाएं। या फिर आप अजवायन को धीमी आंच पर भून कर पीस लें। एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन पाउडर और चौथाई चम्मच काला नमक मिलाकर पी जाएं।
3. रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को गरम पानी में घोलकर के पी जिएं। त्रिफला चूर्ण कब्ज़ का रामबाण इलाज है।
4. कब्ज़ में गुड़ का सेवन भी बहुत फायदेमंद है। गुड़ एंजाइम्स को बूस्ट करने में मदद करता है। सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह पाचन को तेज करने में मदद करता है। आप रोज़ 2 चम्मच गुड़ गर्म दूध के साथ लें।
5. कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं।
6. सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। थोड़ा टहलें फिर टाॅयलेट जाएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ हो जाएगा।
7. आप एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच देसी घी मिलाकर सोने से पहले पिएं।
8. रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में 1-2 चम्मच कैस्टर ऑइल डालकर पिएं।
9. रात को सोने से पहले एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गरम पानी के साथ पी सकते हैं।
10. ईसबगोल बरसों से कब्ज़ का देसी इलाज बना हुआ है। यह मूलतः फाइबर ही होता है। आप दस ग्राम इसबगोल की भूसी को सुबह-शाम पानी के साथ पिएं।
11. शरीर में पानी की कमी न होने दें। सर्दियों में कम पानी पीने की आदत कब्ज़ की समस्या को बढ़ाती है। सुबह उठते ही कम से कम दो गिलास गुनगुना पानी ज़रूर पिएं।दिन भर भी पानी पीने का विशेषकर ध्यान रखें।