तेल का गिरना: अगर बार-बार खाना बनाते समय आपके हाथ से तेल गिर जाता है तो इसका मतलब है कि आपके परिवार पर कोई बड़ा संकट आने वाला है। साथ ही आपके ऊपर कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है।
सिंदूर का गिरना: सिंदुर को सुहाग की निशानी के रूप महिलाएं अपनी मांग में भरती है। मगर कहीं ये गलती से भी हाथ से छुट जाए तो यह अनहोनी की ओर इशारा करता है। हिंदू धर्म के अनुसार सिंदूर का कनेक्शन पति से माना जाता है। ऐसे में माना जाता है कि सिंदूर के गिरने से पति पर कोई भारी संकट आ सकता है। साथ ही कारोबार से जुड़ी कोई परेशानी या बहुत घाटा मिल सकता है।
दूध उबलना: दूध का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में इसका उबलना और गिरना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसके गिरने या उबलने से घर की सुख- शांति भंग हो जाती है। इसके कारण घर के सद्स्यों में अनबन होने के साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चावल, अनाज का गिरना आपको तो पता होगा कि हिंदू धर्म में अन्न का गिरना अपमान माना जाता है। इसीलिए चावल, गेंहू, अनाज आदि का हाथों से गिरना बड़ा अपशगुन है।
नारियल: हिंदू धर्म में नारियल के बिना कोई भी शुभ कार्य को संपन्न नहीं होता है। माना जाता है कि शुभ कार्य के दौरान अगर नारियल हाथ से गिर जाता है, तो अशुभ होता है।
शंख पूजा-पाठ में शंख का विशेष महत्व होता हैं। मंदिर में इसे रखने से पहले कुछ नियमों का पालन तक किया जाता है। लेकिन बजाते समय अगर शंख हाथ से छूट जाता है तो यह घर के लिए अच्छा नहीं होता है।
पूजा की थाली का हाथ से गिरना आने वाले संकट की ओर भी इशारा करता है। ऐसे में भगवान से संकट टालने की प्रार्थना करें और क्षमा मांगें कि संकट को भगवान टाल दें।
Explore