आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, श्राद्ध वाले दिन आदित्य झनक से बात करेगा। वो उससे कहेगा कि उसने कल के लिए तैयारी कर ली है।
झनक को कुछ समझ नहीं आता। हालांकि, झनक और आदित्य की बात पूरी नहीं हो पाएगी और अप्पू दी झनक को वहां से लेकर चली जाएंगी।
झनक इस बात से अनजान है कि आदित्य उसके साथ शादी के सपने देख रहा है। अनिरुद्ध एक पार्टी देगा।
उस पार्टी में अनिरुद्ध के साथ-साथ बोस हाउस के सदस्य पहुंचेंगे। इस पार्टी में अनिरुद्ध सबके सामने झनक को शादी के लिए प्रपोज करेगा।
आदित्य झनक के लिए अंगूठी लेकर आएगा। अंगूठी देखकर झनक के होश उड़ जाएंगे। अनिरुद्ध भी ये सब देखकर हैरान रह जाएगा।
शो में आप आगे देखेंगे कि, वहीं, अंगूठी देखकर झनक आदित्य पर चिल्लाएगी। आदित्य उससे कहेगा कि उसने इतनी सारी बातें उससे मैसेज किए हैं।
अब वो इस तरह से क्यों कर रही है। झनक ये सुनकर सोच में पड़ जाएगी कि उसने कब मैसेज किए। वो अनिरुद्ध की तरफ देखेगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिपाशा का ये खेल अनिरुद्ध, झनक और आदित्य के सामने आएगा?
क्या बिपाशा की इस चाल से अनिरुद्ध और झनक के बीच दूरियां बढ़ जाएंगी?
NEXT
Explore