स्टार प्लस के टीवी सीरियल "झनक" में अबतक आपने देखा कि कैसे अनिरुद्ध अर्शी को झूठ बोलकर श्रीनगर पहुंचता है।
यहां अनिरुद्ध झनक को बचाने के लिए पहुंचता है। झनक को बचाने के लिए अनिरुद्ध तेजस का सामना करेगा। वो सभी मेहमानों के सामने तेजस की पोल खोलेगा।
आप देखेंगे कि कैसे अनिरुद्ध पुलिस की मदद से झनक को मंडप से लेकर जाएगा। वो पुलिसवालों से अनुरोध करेगा कि झनक को एग्जाम देने दिए जाएं। वो झनक के साथ एक होटल के कमरे में रुकेगा।
इधर, अर्शी के मामा अर्शी और अनिरुद्ध की शादी की तैयारियां कर रहे हैं। वो अनिरुद्ध और अर्शी की शादी उसी मंदिर में कराएंगे जहां झनक और अनिरुद्ध की गांववालों ने शादी करवाई थी।
इधर बोस परिवार अनिरुद्ध और अर्शी की शादी की तैयारियां कर रहा है। उन्हें नहीं पता कि शादी के दौरान अर्शी की लाइफ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है।
सीरियल गॉसिप के मुताबिक, बोस परिवार और अर्शी का परिवार अनिरुद्ध और अर्शी की शादी श्रीनगर के उसी मंदिर में करवाएगा जहां झनक और अनिरुद्ध की शादी हो चुकी है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के दौरान अर्शी को तगड़ा झटका लगने वाला है।
खबर है कि अनिरुद्ध शादी का आखिरी फेरा अर्शी के साथ नहीं बल्कि झनक के साथ लेगा। देखना दिलचस्प होगा कि कहानी में ये ट्विस्ट किस तरह से आएगा। अर्शी तब क्या करेगी जब झनक के साथ आखिरी फेरा लेगा अनिरुद्ध।
बता दें, अनिरुद्ध अपनी आशीर्वाद सेरिमनी छोड़कर झनक को बचाने श्रीनगर पहुंचा था। झनक और तेजस की शादी अर्शी के मामा मौजूद होते हैं।
वह अर्शी की मां सृष्टि को फोन करते हैं और अर्शी के साथ उन्हें श्रीनगर आने को कहते हैं। इस फोन कॉल पर अर्शी को अनिरुद्ध के श्रीनगर में होने की बात का पता चलता है।