छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है।
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो ट्विटर पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को होश उड़ा दिए हैं।
शो में पहली बार लीप आने से पहले मेकर्स ने प्लैन हाईजैक का सीन दिखाया था, जिसके जरिए सई और विराट का अंत हो गया था। अब इसी तरह भोसले इंस्टीट्यूड पर आतंकवादियों का हमला होगा और इस हमले में हर कोई खत्म हो जाएगा।
प्रोमो में दिखाया गया है कि ईशान और सवि एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर देंगे और दोनों के बीच से रीवा भी हट जाएगी। ईशान और सवि की शादी भोसले इंस्टीट्यूड में होगी।
सवि दुल्हन के जोड़े में काफी सुंदर लगेगी, लेकिन तभी भोसले इंस्टीट्यूड पर आतंकवादियों का हमला हो जाएगा। चारों तरफ गोली चलने की आवाज आएगी और इस भयानक स्थिति में सवि और ईशान एक दूसरे को गले लगा लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन में ही ईशान की मौत हो जाएगी। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैंस इस प्रोमो को देखकर दिल टूटने वाला इमोजी भेज रहे हैं।
बता दें कि टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी आने वाले दिनों में पूरी तरह बदल जाएगी। सीरियल में आतंकी हमले में पूरा भोसले परिवार खत्म हो जाएगा।
इसके साथ ही भोसले परिवार में नजर आने वाले सभी लोग लीप के बाद नजर नहीं आएगा।
दावा है कि सीरियल में लीप के बाद पुरानी कास्ट में भाविका शर्मा और अंकिता खरे नजर आएंगी। भाविका सवि का रोल निभा रही हैं, जिसकी आगे नई लव स्टोरी दिखाई जाएगी।