हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, कैसे तेजस झनक को धमकी देकर शादी के लिए मना लेता है। इधर अनिरुद्ध झनक को बचाने के लिए श्रीनगर पहुंचता है और उसे तेजस और झनक की शादी की खबर मिलती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, झनक के आगे के एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक और तेजस की शादी के मंडप में अनिरुद्ध पहुंच जाएगा और झनक से सवाल-जवाब करेगा।
इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच अनिरुद्ध झनक के मामा को भी खरी-खोटी सुनाएगा। वो झनक के मामा से कहेगा कि इस मामले वो बिल्कुल दखल ना दें।
इस दौरान शादी के मंडप पर मीडिया के लोग भी मौजूद रहेंगे। झनक के मामा कहेंगे कि वो अर्शी को कॉल करने जा रहे हैं।
इसपर अनिरुद्ध कहेगा कि उन्हें जिसे कॉल करना हैं कर दें, वो अपने सवालों का जवाब लिए बिना वहां से नहीं जाएगा।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, शादी के मंडप पर अनिरुद्ध झनक से सच बोलने को कहेगा। इधर तेजस अनिरुद्ध पर बंदूक तान देगा। अनिरुद्ध पुलिसवालों के सामने बोलेगा कि जो लड़की एग्जाम देने आई थी, उसे किडनैप कर लिया गया।
अनिरुद्ध तेजस को भी धमकी देगा। वो तेजस से कहेगा कि उसने कोलकाता में जो भी किया उसकी पोल वो सबके सामने खोल देगा। इसपर तेजस उसे वहां से जाने को कहेगा। इधर अर्शी को अनिरुद्ध के झूठ का सच पता चल जाएगी।
सीरियल गॉसिप के मुताबिक, अर्शी अनिरुद्ध और झनक की खुशियां बर्बाद करने की कसम खाएगी। अर्शी तेजस के साथ हाथ मिलाएगी। अनिरुद्ध के धोखे से गुस्साई अर्शी झनक को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाएगी।
अब देखना होगा कि अनिरुद्ध और झनक का रिश्ता कौन सा मोड़ लेता है और क्या अनिरुद्ध घरवालों के सामने झनक के लिए अपने प्यार का इजहार कर पाएगा?