छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है।
बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, सवि की दुकान के सामने ईशान-रीवा की शादी की तैयारियां होंगी। तब तक पटिल वहां पहुंचेगा तो पता चलेगा कि वह अपनी पुलिस चौकी वहां लगा रहा है।
वह अनाउंस करेगा कि उसने सुना है कि लड़कियों के साथ छेड़खानी हो रही है इसलिए वह 24 घंटे पेट्रोलिंग करेगा। सवि हरिणी से कहेगी कि ये आदमी गड़बड़ है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, रीवा की पार्टी में ईशान को सवि की याद आने लगेगी। वह शराब के नशे में धुत हो जाएगा। चिन्मय उसके पास आकर बोलेगा आखिर उसे सवि के प्यार का अहसास हो गया।
ईशान मना करेगा कि वह ऐसा ना कहे। ईशान बोलेगा कि वह जिंदगी भर रीवा से प्यार का दिखावा कर लेगा। वह कॉलेज के बाहर निकलेगा वहां लड़की मिलेगी जो स्कॉलरिशप से अडमिशन की बात करेगी। ईशान को उसे देखकर सवि की याद आएगी। वह उसे अपने केबिन में रुकने की परमिशन दे देगा।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि की याद में ईशान उसके घर पहुंच जाएगा। वह दरवाजा खटखटाएगा तो सवि उसे पाटिल समझकर पीट देगी। जब पता लगेगा कि ईशान है तो अंदर लाकर हीटिंग बैग से सिकाई करेगी।
सवि उससे आने की वजह पूछेगी तो कहेगा कि एक लड़की की वजह से उसे सवि की याद आ गई। सवि को पता चलेगा कि ईशान ने पी रखी है तो वह उसे जाने के लिए कहेगी। वह उसे बाहर निकाल देगी तो दुपट्टा लेकर पूरी रात बाहर ही सोता रहेगा।
सुबह उठेगा तो फोन पर कई सारी कॉल्स पड़ी होंगी। ईशान घर पहुंचेगा तो नया बखेड़ा खड़ा हो जाएगा। ईशान ने जिस लड़की को केबिन में रुकने के लिए कहा था वह उस पर छेड़खानी का इल्जाम लगाएगी।
ईशान किसी को नहीं बता पाएगा कि वह सवि के घर के बाहर सोता रहा। सवि भी मदद करने की कोशिश करेगी लेकिन उसे नहीं पता कि सच का सबूत कैसे दे। इस बीच पाटिल राव साहब को धमकाने पहुंचेगा।