Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 June 2024: आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, संगीत सेरेमनी शुरू होने से पहले दादी सा अभिरा को ताने देती है कि उन्होंने उसे खरीद लिया है।
तब अभिरा दादी सा को करारा जवाब देते हुए वो सभी ब्लैंक चैक दे देती है, जो कावेरी पोद्दार ने उसे कोर्ट में झूठी गवाही देने पर देती है।
इस दौरान अभिरा बोलती है कि उन्हें पता चल गया होगा कि उसकी असली औकात क्या है।
इस बहसबाजी में दादी सा कबूल करती है कि अभिरा ने उसके कहने पर ही कोर्ट में अपने और अरमान के रिश्ते के खिलाफ गवाही दी थी। ये सब कुछ अरमान सुन लेता है और अभिरा से बात करने की कोशिश करता है।
लेकिन अभिरा वहां से चली जाती है। इसके बाद अभिरा बी नानू के साथ थोड़ा वक्त बिताती है और उन्हें अक्षरा का गिटार देती है। हालांकि, अभिरा को नहीं पता होता कि वह वो गिटार उसकी मां का है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, काजल अपने भाई से मिलने जाती है और वहां से विद्या को सब बताने के लिए फोन करती है लेकिन फोन उसका पति संजय उठाता है।
इसके बाद पोद्दार हाउस में संगीत का फंक्शन शुरू हो जाता है। सब लोग बारी बारी डांस करते हैं, लेकिन इस बीच दादी सा अभिरा बार बार ताने देती है। इस दौरान अभिरा अरमान और रूही को साथ देखकर काफी रोती है।
अरमान ये नोटिस कर लेता है। इस वजह से वह फंक्शन के बीच में ही अभिरा को पकड़कर उससे बात करने लगता है, लेकिन दोनों के बीच बहस हो जाती है।
दोनों स्टेज के पीछे होते हैं और लड़खड़ा कर सबके सामने आ जाते हैं। ये देखकर सब हैरान रह जाते हैं। इस दौरान अरमान अभिरा को जॉब से निकालने की बात भी बोल देता है।