Jhanak 29 June 2024: प्रेग्नेंट हुई झनक!, शो के नया लीप में इन दो शख्स की बजेगी जबरदस्त बैंड...
स्टार प्लस के शो झनक में एक ऐसा ट्वस्ट आनेवाला है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। शो में अबतक आपने देखा कि अर्शी और अनिरुद्ध की शादी की रस्में हो रही हैं।
अब आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्शी औरव अनिरुद्ध की हल्दी में झनक को चोट लग जाएगी। हालांकि, शो का बड़ा ट्विस्ट ये नहीं है।
खबरों के मुताबिक, शो का बड़ा ट्विस्ट ये है कि झनक को पता चलेगा कि वो प्रेग्नेंट है। क्या होगा जब घरवालों को पता चलेगा कि झनक प्रेग्नेंट है?
इंडिया फोर्म्स की मानें तो आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि झनक प्रेग्नेंट है। दरअसल, अनिरुद्ध और अर्शी की जिस दिन शादी होने वाली होगी, उस दिन फेरों के वक्त झनक बेहोश हो जाएगी।
झनक को बेहोश पाकर अनिरुद्ध काफी बेचैन हो जाएगा। वो डॉक्टर्स को बुलाएगा। बाद में सभी घरवालों को पता चलेगा कि झनक प्रेग्नेंट है। शो का ये ट्विस्ट अर्शी के जीवन में लेकर आने वाला है कौन सा तूफान?
जब अनिरुद्ध को झनक के प्रेग्नेंट होने की बात का पता चलेगा, वो और झनक कश्मीर में एक ही रूम में बिताई अपनी उस रात को याद करेंगे। खबरों की मानें तो झनक के प्रेग्नेंट होने की खबर से अनिरुद्ध अर्शी से शादी तोड़ देगा।
झनक के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बोस हाउस में अनिरुद्ध और अर्शी की हल्दी की रस्म मनाई जा रही है। हल्दी की रस्म में झनक भी अनिरुद्ध को हल्दी लगाएगी।
वहीं, इसी हल्दी की रस्म में झनक को चोट लग जाएगी। झनक को घायल देख अनिरुद्ध उसकी मदद करने उठेगा, लेकिन अनिरुद्ध की भाभी बिपाशा उसे रोक देंगी।
शो में झनक का किरदार निभाया है हिबा नवाब ने। वहीं, अनिरुद्ध का किरदार निभाया है कृषाल आहूजा ने, और अर्शी के किरदार में नजर आईं हैं चांदनी शर्मी।