हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में शनिवार 29 जून 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अरमान माधव के बिना ही पोद्दार हाउस आता है, जिस वजह से विद्या उदास हो जाती है और कुछ देर बाद ही माधव अभिरा के साथ पोद्दार हाउस आता है।
इस दौरान अभिरा को देखकर दादी सा का खून खौल जाता है। वह अभिरा और माधव का स्वागत नहीं करती, तो अरमान आगे आता है और अभिरा की आरती उतारने का फैसला लेता है।
हालांकि, इस मौके पर गलती से अरमान अभिरा की मांग में सिंदूर लगा देता है और ये पूरा सीन देख हर कोई हैरान रह जाता है।
अभिरा पहले अपना सिंदूर साफ करती है और दादी सा को बोलती है कि वह इस घर में नहीं आउट हाउस में रहेगी। माधव भी अभिरा के साथ आउटहाउस में रहने का फैसला करता है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, माधव का ये फैसला विद्या को तोड़ देता है। विद्या अभिरा को देखते हुए बोलती है कि क्या ये लड़की हमारी शादी से ज्यादा जरूरी है?
विद्या की ये बात सुनकर माधव भी भड़क जाता है और उसे घर छोड़कर उसके साथ चलने के लिए कहता है। ये सुनकर विद्या हैरान रह जाती है और फिर माधव भी अभिरा के साथ आउट हाउस में रहने चला जाता है।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, यहां पर अभिरा और माधव की थोड़ी बहस होती है, लेकिन फिर माधव अभिरा को बोलकर ड्यूटी पर चला जाता है।
इसके बाद अरमान अभिरा को देखता है और फिर वह अभिरा के लिए सामान लेकर आउटहाउस जाता है। पहले तो अभिरा अरमान को देखकर भड़क जाती है और फिर अकेले में रोती है।