हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, जम्मू पहुंचते ही झनक तेजस के जाल में फंस जाएगी। इधर अनिरुद्ध को झनक की किडनैपिंग के बारे में पता चलेगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, झनक जब ट्रेन में जा रही होगी तो उसे अनिरुद्ध का कॉल आएगा। कॉल पर अनिरुद्ध झनक से अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करेगा।
वो कहेगा कि उसकी लाइफ में बहुत कुछ गलत हुआ है, लेकिन झनक का अंगूठी पहनाना सबसे सही चीज हुई है। साथ ही, वो कहेगा कि हमारे बीच जो हुआ, ये अंगूठी इसकी निशानी है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनिरुद्ध की बात सुनकर झनक कहेगी कि उसके लिए वो शादी एक ड्रामा और नाटक थी। झनक भी अनिरुद्ध से प्यार करती है।
लेकिन अर्शी की खुशी के लिए वो इसे अपनाने से डर रही है। अर्शी सभी घरवालों के सामने अनिरुद्ध से पूछेगी कि उसने झनक की दी गई अंगूठी के बारे में झूठ क्यों बोला। अर्शी का सवाल सुन घर के सभी लोग शॉक हो जाएंगे। वो भी अनिरुद्ध से सवाल करेंगे।
इसके बाद, अनिरुद्ध बहुत गुस्सा हो जाएगा और कहेगा कि किसी को भी उसकी पर्सनल लाइफ में बोलने का हक नहीं है। वहीं, अर्शी से वो कहेगा कि अगर वो अंगूठी उतार भी देता है तो अर्शी उसके मन से कैसे झनक को उतारेगी।
अर्शी गुस्से में बोस हाउस से निकल जाएगी। अप्पू दी भी घरवालों के बीच बोलेंगी। वो अनिरुद्ध से अंगूठी नहीं उतारने के लिए कहेंगी। साथ ही, कहेंगी कि अर्शी जब भी घर आती है बस झगड़ा करने आती है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तेजस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झनक के साथ अपनी शादी का ऐलान करेगा। झनक खुद उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होगी।