सीरियल के आज रात के एपिसोड में, अभीरा ने सभी को बताया कि कैसे संजय हमेशा लॉ फर्मों से उसे काम पर न रखने के लिए कहते थे. वह बताती हैं कि कैसे पैसे न होने की वजह से उन्हें वेडिंग प्लानर की नौकरी करनी पड़ी.
शो में और अधिक ड्रामा जोड़ने के लिए, अरमान को आखिरकार पता चलता है कि कैसे अभीरा ने माधव और विद्या की खातिर अपनी शादी का बलिदान दिया है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. शुरुआत के लिए, अरमान और पोद्दार दोषी महसूस करते हैं कि संजय ने अभीरा का जीवन बद से बदतर बना दिया था कि उसके पास खाने और रहने तक के पैसे नहीं थे.
विद्या, दादीसा, मनीषा और काजल अभीरा से माफी मांगने उसके घर जाते हैं. उन्होंने उससे यह भी कहा कि वे उसे नौकरी भी देंगे, हालांकि अभीरा अपना स्वाभिमान बरकरार रखती है और सबको मना कर देती है.
वह कहती है कि वह अपने दम पर नौकरी ढूंढ लेगी और अगर वे वास्तव में उसके लिए कुछ करना चाहते हैं, तो बस यह सुनिश्चित करें कि संजय उसके जीवन और करियर में हस्तक्षेप न करें.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अरमान को पता चलता है कि अभीरा ने अपनी शादी के बारे में कोर्ट में झूठ बोला था, क्योंकि वह माधव और विद्या की शादी को बचाना चाहती थी.
वह अभीरा से पूछता है कि उसने इतना बड़ा बलिदान क्यों दिया. अरमान की ओर से बार-बार मजबूर किए जाने पर वह बताती है कि उसने सब कुछ इसलिए किया क्योंकि वह उससे प्यार करती है.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अरमान को सब कुछ पता है, क्या वह फिर रूही संग शादी करेगा या फिर अपनी पत्नी के लिए स्टैंड लेगा और अपनी शादी को एक और मौका देगा.