Jhanak 23 May 2024: तेजस के मास्टरप्लान का शिकार होगी झनक, शो में अब आएगा ये भयंकर ट्विस्ट...
हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि,झनक और अनिरुद्ध डिनर डेट से वापस आ गए हैं और घरवाले उनपर कई इल्जाम लगा रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं।
अब झनक और अनिरुद्ध के जीवन में बड़ा तूफान आ सकता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अर्शी को अनिरुद्ध के गले पर लिपस्टिक का मार्क दिखेगा।
लिपस्टिक का मार्क देखकर अर्शी चौंक जाएगी और अनिरुद्ध से सवाल करेगी। अनिरुद्ध और झनक भी अर्शी के सवाल के बाद कंफ्यूज नजर आएंगे।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अर्शी के सवालों का अनिरुद्ध और झनक के पास कोई जवाब नहीं होगा।
सवालों का जवाब नहीं मिलने पर अर्शी लिपस्टिक मार्क को लव बाइट समझेगी और तमाम तरह के सवाल अनिरुद्ध और झनक के रिश्तों पर उठेंगे।
वहीं, दूसरी तरफ झनक जल्द ही एग्जाम देने के लिए श्रीनगर वापस जाएगी। वहां, झनक तेजस के मास्टरप्लान का शिकार हो जाएगी।
झनक जम्मू पहुंचते ही तेजस के जाल में फंसेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि लिपस्टिक के मार्क पर अनिरुद्ध और झनक कैसे करेंगे घरवालों के सवालों का सामना और कैसे झनक तेजस के चंगुल से बाहर निकल पाएगी।