हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”झनक” में मंगलवार 2 जून 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...
स्टार प्लस के शो झनक में एक ऐसा ट्विस्ट आनेवाला है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
शो में अबतक आपने देखा कि अर्शी और अनिरुद्ध की शादी की रस्में हो रही हैं।
अब आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्शी औरव अनिरुद्ध की हल्दी में झनक को चोट लग जाएगी। हालांकि, शो का बड़ा ट्विस्ट ये नहीं है।
खबरों के मुताबिक, शो का बड़ा ट्विस्ट ये है कि झनक को पता चलेगा कि वो प्रेग्नेंट है। क्या होगा जब घरवालों को पता चलेगा कि झनक प्रेग्नेंट है?
इंडिया फोर्म्स की मानें तो आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि झनक प्रेग्नेंट है।
दरअसल, अनिरुद्ध और अर्शी की जिस दिन शादी होने वाली होगी, उस दिन फेरों के वक्त झनक बेहोश हो जाएगी।
झनक को बेहोश पाकर अनिरुद्ध काफी बेचैन हो जाएगा। वो डॉक्टर्स को बुलाएगा।
बाद में सभी घरवालों को पता चलेगा कि झनक प्रेग्नेंट है। शो का ये ट्विस्ट अर्शी के जीवन में लेकर आने वाला है कौन सा तूफान?
जब अनिरुद्ध को झनक के प्रेग्नेंट होने की बात का पता चलेगा, वो और झनक कश्मीर में एक ही रूम में बिताई अपनी उस रात को याद करेंगे। खबरों की मानें तो झनक के प्रेग्नेंट होने की खबर से अनिरुद्ध अर्शी से शादी तोड़ देगा।