Monsoon Best Fruits Tips: बारिश में कम बीमार पड़ना है तो ज़रूर खाएं ये 6 फल, जानिए यहां...
बारिश में मौसमी बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। साथ ही इस मौसम में मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया दोनों ही कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में इन खास छह फलों के सेवन से आपको बहुत फायदा होगा।
सेब:- फाइबर से भरपूर सेब का सेवन बारिश के दौरान बहुत फायदेमंद है। यह डाइजेशन को अच्छा रखता है, भरपूर एनर्जी देता है और तृप्ति का अहसास भी कराता है।
जामुन:- इस सीज़न का बेहतरीन फल है जामुन। जामुन हमें इस मौसम के साथ आने वाले बदलावों के अनुसार ढलने की शक्ति देता है। जामुन पाचन से जुड़ी समस्याओं अपच, डायरिया और डीसेंट्री आदि को भी ठीक करता है।
अनार:- इस मौसम में अगर आप जल्दी से जल्दी अपनी इम्यूनिटी स्ट्राॅन्ग करना चाहते हैं तो अनार का सेवन रोज़ाना कीजिए। अनार खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स को भी बढ़ावा मिलता है।
पपीता:- पपीते में विटामिन C, A और फोलेट जैसे तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं जिससेआप मौसमी बीमारियों की चपेट में जल्दी नहीं आते। पपीता पेट खासकर कब्ज़ के मरीजों के लिए भी बहुत अच्छा है।
लीची:- बारिश में मौसमी बीमारियों से बचाने में लीची भी कम नहीं। लीची में एंटीवायरल गुण होते हैं। साथ ही लीची में भरपूर पानी होता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने में भी लीची खाना मददगार है।
आलूबुखारा:- इसमें भरपूर विटामिन सी होता है जो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्राॅन्ग बनाता है। साथ ही फाइबर की मात्रा अच्छी होती है और कैलोरी भी कम होती हैं। इसलिए एक तरफ तो यह पाचन को ठीक रखता है, वहीं इसे खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।